Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने पुराने रिश्ते और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। बिना नाम लिए उन्होंने पवन सिंह पर निशाना साधा और कहा कि अब वह अपने अतीत से आगे बढ़ना चाहती हैं।
पुरानी बातों से आगे बढ़ना चाहती हूं
अक्षरा ने कहा कि पवन सिंह के साथ उनके रिश्ते को खत्म हुए काफी समय हो चुका है। अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़कर घर बसाना चाहती हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार उसी मुद्दे को उछाला जाता है, जिससे उनकी निजी जिंदगी प्रभावित होती है।
अक्षरा का कहना हैं कि, “पवन कई लड़कियों के साथ घूम रहे हैं, उनसे कोई सवाल नहीं करता। लेकिन मुझसे बार-बार वही सवाल पूछे जाते हैं। क्या सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं?”
अक्षरा को शादी की चिंता
अक्षरा ने कहा कि सोशल मीडिया पर बार-बार उनका नाम जोड़कर वीडियो और पोस्ट बनाए जाते हैं। इससे उनकी छवि पर असर पड़ता है। साथ ही कहा कि ऐसे में मुझसे शादी कौन करेगा। हर दिन मेरा नाम एक सड़े नाम के साथ जोड़ा जाता हैं, और वो पब्लिकली 10 जगह मुंह मारे जा रहा है।
अक्षरा ने आगे कहा कि उनके भी परिवार और माता-पिता हैं, जिनकी भावनाएं आहत होती हैं। वह अब अपने अतीत को बोझ बनाकर नहीं जीना चाहती।
यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding: दो रिवाजों से एक होंगे विजय और रश्मिका, उदयपुर में सजा मंडप; Inside Pics
पवन के चरित्र पर उठाया सवाल
इंटरव्यू में अक्षरा ने पवन सिंह के चरित्र पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं उनका कैरेक्टर कैसा हैं, वो 10 जगह मूं वह खुद उनके बारे में चर्चा नहीं करती, लेकिन लोग उनसे लगातार सवाल करते रहते हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके दिल में अब भी पवन के लिए कोई सॉफ्ट कॉर्नर है, तो उन्होंने साफ कहा, “वो हैं कौन?”
पवन की वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया
करीब छह महीने पहले एक स्टेज शो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह एक हरियाणवी एक्ट्रेस के साथ नजर आए थे। इस पर अक्षरा ने कहा कि अगर कोई गलत तरीके से छुए तो तुरंत विरोध करना चाहिए।
खेसारी पर भी साधा निशाना
अक्षरा ने खेसारी लाल यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि खेसारी ने एक इंटरव्यू में काजल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जो गलत है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के बारे में सार्वजनिक मंच पर अपमानजनक बात नहीं करनी चाहिए।
भोजपुरी इंडस्ट्री पर राय
कास्टिंग काउच के सवाल पर अक्षरा ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री बॉलीवुड से अलग है। उनके अनुसार यहां रिश्ते भावनाओं से बनते हैं, न कि किसी दबाव से।
यह भी पढ़े - 10 दिन से ICU में सलीम खान: आमिर खान ने सलमान के पिता के लिए की दुआ, बोले- 'वो बस जल्द ठीक होकर आ जाएं'