राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा।

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा।

इस साल RBSE 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। प्रदेशभर में कुल 6194 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में परीक्षा हुई, जिसमें करीब 9 लाख 10 हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।

पास होने के नियम
बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है। यह परीक्षा आमतौर पर सितंबर महीने में आयोजित होती है, जिससे छात्रों का एक साल खराब न हो।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं

  • सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी स्ट्रीम (Arts/Science/Commerce) चुनें
  • रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा