मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET SS काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड के आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

NEET SS COUNSELLING 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET SS काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड के आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड के लिए आवंटन में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।  NEET SS राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए नामांकन करते समय छात्रों द्वारा प्रदान किए गए विकल्पों के आधार पर DM/MCH/DNBSS सीटों के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित किया गया है। यह आवंटन सूची अंतिम मानी जा रही है। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए 24 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच अपने निर्धारित कॉलेजों में जाना होगा।

 

 ऐसे करें चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट NEET SS काउंसलिंग वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
नीट एसएस काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम के लिए PDF फाइल लिंक पर जाएं।
सीट आवंटन परिणाम PDF स्क्रीन पर आएगा।
अब NEET SS काउंसलिंग आवंटन परिणाम 2023 सेव कर रख लें।
यहां क्लिक करें