CBSE बोर्ड परीक्षा के नतीजे आमतौर पर मई के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाते हैं। हालांकि, इस साल बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है।

CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है। जिन छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा दी है, वे अब बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यदि आप भी उन विद्यार्थियों में शामिल हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 का शेड्यूल
इस साल CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 2025 से किया था। इस साल CBSE बोर्ड परीक्षा में कुल 42 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। 10वीं कक्षा: 24.12 लाख विद्यार्थी शामिल हुए और 12वीं कक्षा: 17.18 लाख विद्यार्थी भाग लिए। CBSE ने पूरे भारत में 7842 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इसके अलावा, यह परीक्षा 26 अन्य देशों में भी आयोजित की गई थी।

CBSE बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा?
CBSE बोर्ड परीक्षा के नतीजे आमतौर पर मई के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाते हैं। हालांकि, इस साल बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है। लेकिन यह संभावना है कि 10वीं और 12वीं के नतीजे मई 2025 के मध्य तक जारी हो सकते हैं।

ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "CBSE 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।