Logo
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने हाल ही में 12वीं (इंटरमीडिएट) के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Bihar Board 12th Scrutiny 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने हाल ही में 12वीं (इंटरमीडिएट) के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। लेकिन अगर आप अपने नंबरों से खुश नहीं हैं या उम्मीद से कम अंक आए हैं, तो चिंता की बात नहीं है।

अब आपके पास एक और मौका है! बोर्ड ने Scrutiny (स्क्रूटिनी) और Compartment (कंपार्टमेंट) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 02 अप्रैल 2026 तक इन दोनों प्रक्रियाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Scrutiny के लिए ऐसे करें आवेदन
अगर आपको लगता है कि आपकी कॉपी सही से जांची नहीं गई है, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lintermediate.biharboardscrutiny.com पर जाएं
  • होमपेज पर "Apply for Scrutiny (Intermediate Annual Exam-2026)" लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें
  • जिस विषय में दोबारा जांच करवानी है, उसे चुनें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें
7