सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम SSY

07 Jan 2024

आज हम आपको केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताएंगे।

केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत आप अपनी बेटी के बेहतर भविष्‍य का इंतजाम कर सकते हैं।

इसकी सबसे खास बात यह है कि स्कीम पर सरकार गारंटी देती है यानी यह पूरी तरह सुरक्षित है।

इस स्कीम में सबसे ज्यादा 8.2 फीसदी ब्याज सालाना मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी 21 साल की है। यानी अगर आप 2024 में स्कीम शुरू करते हैं तो यह 2045 में मैच्योर होगा।

स्कीम के शुरू के 15 साल निवेश करना होता है, जिसके बाद 6 साल का लॉक इन पीरियड होता है।

आइए जानते है अगर हर महीने 1000 रुपए जमा करते है तो कितना पैसा मिलेगा।

अगर आप मंथली 1000 रुपए निवेश करेंगे तो आप 15 साल होने पर 1 लाख 80 हजार रुपए निवेश कर चुके होंगे।

वहीं आपको 21 साल पूरे होने पर मैच्योरिटी अमाउंट 5,09,212 रुपए‍ मिलेंगे।

यदि आप ज्यादा निवेश करना चाहते है तो आप इस स्कीम में न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक लगा सकते है।