क्या आप बाइक के शौकीन हैं। अगर हां... तो आज हम आपको भारत में इस साल 2023 में सबसे अधिक बिकी गई बाइकों के बारे में बताते हैं। हम आपको 3 सबसे अधिक बिकी बाइक और उनकी खासियत बता देते हैं। 

भारत में सबसे सस्ता ट्रांसपोर्टेशन का माध्यम टू-व्हीलर बाइक ही है। इसी वजह से भारत में सबसे अधिक बाइकें बिकती है। पूअर क्लास से लेकर मीडिल क्लास तक बाइक का उपयोग करते हैं। आपको बता देते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले बाइक ब्रांड में हीरो, होंडा और बजाज हैं। आइए जानते हैं इन तीनों ब्रांड की 3 बाइक की इस साल कितनी यूनिट्स बिकी हैं।

1. Hero Splendor

नवंबर 2023 में हीरो स्प्लेंडर टॉप सेलिंग बाइक रही है। हालांकि, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई है लेकिन, इसके बावजूद यह नंबर-1 पोजीशन रिटेन करने में कामयाब रही है। नवंबर 2023 में हीरो स्प्लेंडर की 2,50,786 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि नवंबर 2022 में इसकी 2,65,588 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी, ईयर ऑन ईयर बेसिस पर देखा जाए तो 5.57 परसेंट बिक्री घटी है। 

2. Honda Shine

इस साल हीरो स्प्लेंडर के बाद दूसरे नंबर पर होंडा शाइन बाइक रही। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 35.64% की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई है। साल 2022 में होंडा शाइन बाइक की 1 लाख 14 हजार 965 यूनिट्स की बिक्री हुई थीं। यह इस साल बढ़कर नवंबर महीने में 1 लाख 55 हजार 943 यूनिट्स तक पहुंच गई है। 

आपको बता दें कि होंडा (Honda) भारत में दूसरी सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बाइक बेचने वाली कंपनी है। 

3. Bajaj Pulsar

हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन के बाद तीसरा नंबर बजाज की पल्सर सीरीज का रहा। बता दें कि पल्सर सीरीज में अलग-अलग कई बाइकें आती हैं। सभी की कुल बिक्री नवंबर 2023 में 1,30,403 यूनिट रही, जबकि नवंबर 2022 में बिक्री 72,735 यूनिट्स थी। यानी, सालाना आधार पर इसकी बिक्री 79.28% बढ़ी है।