Budget Cars: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट कारों और छोटे SUV सेगमेंट में टर्बो-पेट्रोल विकल्प की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह मॉडल ज्यादा एफिशिएंट और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

Budget Cars: टर्बो-पेट्रोल इंजन अब भारतीय ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। बेहतर परफॉर्मेंस, तेज एक्सीलेरेशन और अच्छी माइलेज के साथ ये इंजन बजट सेगमेंट में भी उपलब्ध हैं। खासकर कॉम्पैक्ट कारों और छोटे SUV सेगमेंट में टर्बो-पेट्रोल विकल्प ज्यादा एफिशिएंट और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं। यहां हम आपको करीब 7.5 लाख से 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की रेंज में आने वाली पांच किफायती टर्बो-पेट्रोल कारों के बारे में बता रहे हैं।

1. Tata Nexon
Tata Motors की नेक्सॉन 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह इंजन शहर और हाईवे दोनों पर संतुलित परफॉर्मेंस देता है। फैमिली और युवा ग्राहकों के लिए यह एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प है।

2. Skoda Kylaq
Skoda Auto की काइलैक में 1.0-लीटर TSI तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। स्मूद पावर डिलीवरी और मजबूत टॉर्क इसकी खासियत है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प इसे बहुमुखी बनाते हैं।

3. Tata Punch (टर्बो)
पंच में 1.2-लीटर iTurbo इंजन दिया गया है। कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसकी परफॉर्मेंस दमदार है। शहर में आसान ड्राइविंग और बेहतर पावर चाहने वालों के लिए यह उपयुक्त है।

4. Kia Syros (टर्बो)
Kia India की सायरोस 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह रिफाइनमेंट और परफॉर्मेंस का अच्छा संतुलन देती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।

5. Nissan Magnite
Nissan Motor India की मैग्नाइट टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ बेहतर ड्राइविंग अनुभव देती है। कम बजट में टर्बो की ताकत चाहने वालों के लिए यह लोकप्रिय विकल्प है।

इन मॉडलों के साथ टर्बो-पेट्रोल सेगमेंट अब पहले से ज्यादा किफायती और आकर्षक हो गया है।

(मंजू कुमारी)