जर्मन कंपनी BMW मोटरराड ने भारतीय बाजार में अपना CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.90 लाख रुपए है।

BMW CE 04 Electric Scooter Launched: जर्मन कंपनी BMW मोटरराड ने भारतीय बाजार में अपना CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.90 लाख रुपए है। इस स्कूटर के साथ जर्मन कंपनी ने देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में कदम रखा है। CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर कई खूबियों से लैस है। ये कंपनी का प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जिस खरीदना हर ग्राहक के बजट में नहीं होगा। हालांकि, इसका डिजाइन एकदम अनोखा है। वहीं, इसमें कई दमदार फीचर्स मिलेंगे।

2.6 सेकेंड में 0 से 50kmph की स्पीड
BMW के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 31kW के मैक्सिमम आउटपुट वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 41bhp का पावर और 61Nm का टॉर्क जनरेट करती है। BMW का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.6 सेकेंड में 0 से 50kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 120kmph है। इसमें राइड मोड, 10.25-इंच TFT और ट्रैक्शन कंट्रोल सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स सब कुछ चेक करते हैं। हालांकि, भारतीय बाजार में इतनी स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले से मौजूद हैं। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

1.40 घंटे में इसे फुल चार्ज
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.5kWh की बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज पर 130km की रेंज देती है। बैटरी को चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। CE 04 के बॉडी पैनल को स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। इसमें किसी बेंच जैसी सीट, छोटी विंडस्क्रीन, या पहिए और ऑफसेट मोनोशॉक जैसे डिजाइन एलिमेंट शामिल हैं। BMW एक्स्ट्रा कीमत पर एक फास्ट चार्जर भी दे रही है। जो महज 1.40 घंटे में इसे फुल चार्ज कर देगा। 

2 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में साइकिल स्टाइल वाले बॉडी पैनल के नीचे, स्टील डबल लूप फ्रेम मिलती है। जिसमें आगे की तरफ सिंगल-ब्रिज टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ सीधे हिंग वाले सस्पेंशन स्ट्रट के साथ सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म दिए हैं। इसमें ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। फिलहाल इसे सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।  स्कूटर 15-इंच के व्हील पर चलता है, जबकि दोनों सिरों पर 265mm डिस्क ब्रेक दिया है। इसे इंपीरियल ब्लू और लाइट व्हाइट कलर में खरीद पाएंगे।

(मंजू कुमारी)