Best 7-Seater EV: आजकल 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV और SUV सेगमेंट में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं, जो बड़ी फैमिली को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इनमें लॉन्ग रेंज, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स शामिल हैं।

Best 7-Seater EV: भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV और SUV सेगमेंट में अब कई शानदार विकल्प उपलब्ध हैं, जो बड़ी फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लंबी ड्राइविंग रेंज, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ आते हैं। अगर आप भी फैमिली के लिए स्पेसियस और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

1. Mahindra XEV 9S
कीमत: ₹19.95 लाख से शुरू
रेंज: 679 किमी तक
यह SUV 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। ट्रिपल पैनोरमिक डिस्प्ले, 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड और स्लाइडिंग सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 7 एयरबैग इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।

2. Kia Carens Clavis EV
कीमत: ₹17.78 लाख
रेंज: 490 किमी
51.4 kWh बैटरी से लैस यह MPV वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल पैनोरमिक स्क्रीन, Bose साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं देती है।

3. MG M9
कीमत: ₹70.90 लाख
रेंज: 548 किमी
90 kWh बैटरी के साथ यह लग्जरी MPV 16-वे प्रेसिडेंशियल सीट्स, मसाज मोड, JBL साउंड सिस्टम, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और स्लाइडिंग डोर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स प्रदान करती है।

4. BYD eMax7
कीमत: ₹26.90 लाख
रेंज: 420–530 किमी
यह मॉडल बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और NFC कार्ड की जैसी सुविधाओं के साथ आता है।

5. Mercedes-Benz EQB
कीमत: ₹72.20 लाख
रेंज: 530 किमी
लग्जरी सेगमेंट में EQB प्रीमियम केबिन, Burmester साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और ड्राइवर मेमोरी सीट जैसी हाई-एंड सुविधाएं देता है।

इन सभी 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों में आप अपनी जरूरत, बजट और रेंज प्राथमिकता के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।

(मंजू कुमारी)