04 Jan 2024
जानवरों की मूर्ति और पेंटिंग वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपल्स के कमरों में सूअर, पक्षी, बाघ, कौवे और कबूतर जैसे जंगली जानवरों की मूर्ति और पेंटिंग नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ये हिंसा का प्रतीक होते हैं।
नेगेटिव तस्वीरें जो तस्वीरें नकारात्मकता दर्शाती हैं जैसे शिकार की तस्वीर, उदासी या बिना फल या फूल वाले पेड़ और रोने-धोने वाली तस्वीरें। ऐसी तस्वीरों को घर से बाहर निकाल देनी चाहिए।
ताज महल की मूर्ति और तस्वीर ताज महल को प्यार का प्रतीक माना जाता है लेकिन वास्तव में यह मृत्यु और जड़ता का प्रतिनिधित्व करने वाली एक कब्र है। इस वजह से इसे घर में नहीं रखना चाहिए।
टूटा हुआ फर्नीचर घर में टूटा हुआ फर्नीचर या गमले नहीं रखने चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
कांटेदार पौधे वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गुलाब और औषधी पौधों को छोड़कर कैक्टस, बोन्साई या किसी अन्य कांटेदार पौधों को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे इंसान की वृद्धि रूक जाती है।
पुराने कैलेंडर कैलेंडर को भी विकास का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर की दीवारों पर पुराने कैलेंडर नहीं लगाने चाहिए।
खराब और टूटी हुई घड़ी कहा जाता है कि समय विकास का प्रतीक है, इस वजह वास्तु शास्त्र में खराब और टूटी हुई घड़ी का उपयोग करने से मना किया जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।