29 Jan 2024
चांदी की मछली को प्रात:काल उठकर सबसे पहले दर्शन करने से दिन शुभ और अनुकूल रहता है।
चांदी की मछली को घर में रखने से करियर में तरक्की मिलती है।
व्यापार में मनचाही प्रगति के लिए दुकान खोलते ही दर्शन करना शुभ माना गया है।
जिस घर में मछली रहती है। मान्यता है कि उस घर की आपदा मछली के ऊपर रहती है।
धर्म में किसी मूक जीव के ऊपर आपदा नहीं डाली जाती, इसलिए चांदी की मछली को प्रतीकात्मक रखा जाता है।
चांदी की मछली को अगर घर में उत्तर पूर्व दिशा में रखा जाए, तो पैसे आने की दिशा खुल जाती है।
इससे चारों दिशाओं से अच्छी खबरें आती हैं और घर की तिजोरियां हमेशा भरी रहती हैं।