5 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 मार्च 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
5 मार्च 2026 का पंचांग
- तिथि: चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया– शाम 5 बजकर 4 मिनट तक
- वार: गुरुवार
- योग: यायीजय योग– सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक
- नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी– सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक
- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र: सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक, इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ
- सूर्योदय: सुबह 6:55 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:45 बजे
पूजा का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:18 AM से 06:06 AM तक
- प्रातः सन्ध्या: 05:42 AM से 06:55 AM तक
- गोधूलि मुहूर्त: 06:43 PM से 07:07 PM तक
- सायाह्न सन्ध्या: 06:45 PM से 07:58 PM तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली: 02:00 PM से 03:28 PM तक
- मुंबई: 02:19 PM से 03:48 PM तक
- चंडीगढ़: 02:02 PM से 03:29 PM तक
- लखनऊ: 01:46 PM से 03:14 PM तक
- भोपाल: 02:00 PM से 03:28 PM तक
- कोलकाता: 01:17 PM से 02:45 PM तक
- अहमदाबाद: 02:19 PM से 03:48 PM तक
- चेन्नई: 01:50 PM से 03:19 PM तक
क्यों मनाई जाती है होली भाई दूज?
होली के उत्सव के बाद मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित होता है। इसे भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक कर उसकी दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करती हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार, इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करने से भाई के जीवन में समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है। भाई अपनी बहन की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। यह पर्व प्रेम, विश्वास और पारिवारिक एकता का प्रतीक है।






