22:23 PM(1 week ago )
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि इसके जिम्मेदार लोगों को जल्द ही सजा दी जाएगी।
खामेनेई ने अपने बयान में कहा कि इस हमले के “अपराधियों को उनके खून की कीमत चुकानी होगी”। उनके इस बयान से संकेत मिलते हैं कि ईरान आने वाले समय में जवाबी कार्रवाई तेज कर सकता है।
17:46 PM(1 week ago )
इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि तेहरान में हालिया हवाई हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को निशाना बनाया गया। Al Jazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दावे या मंत्री की स्थिति पर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच यह खबर सामने आई है, हालांकि फिलहाल इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
15:22 PM(1 week ago )
भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह टैंकर UAE के फुजैराह पोर्ट से करीब 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आया है। क्षेत्रीय तनाव के बीच यह आपूर्ति भारत की ऊर्जा जरूरतों को बनाए रखने के लिए अहम मानी जा रही है।
12:48 PM(1 week ago )
मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच भारत ने ईरान में राहत सहायता भेजा है। ईरान ने इस सहायता के लिए भारत के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
12:16 PM(1 week ago )
लेबनान की सिविल डिफेंस ने बताया है कि आज सुबह दक्षिणी शहर नबातियेह में हुए इजराइली हमले में उसके 11 कर्मचारी घायल हो गए। लेबनानी अधिकारियों के अनुसार 2 मार्च से अब तक इजराइल के हमलों में 912 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।
12:03 PM(1 week ago )
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। उन्होंने साफ कहा कि यह अमेरिका की जंग है और उसी की वजह से हालात बिगड़े हैं।
अराघची ने यह भी कहा कि ईरान आम लोगों को निशाना नहीं बना रहा है, बल्कि अपने ऊपर हुए हमलों का जवाब दे रहा है। ईरान सिर्फ जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि खाड़ी इलाके में अमेरिका की भारी सैन्य मौजूदगी के कारण हालात और बिगड़ सकते हैं और टकराव बढ़ना तय है।
ईरान के विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए भविष्य में नए नियम बनाए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने फिलहाल सीजफायर से इनकार करते हुए कहा कि ईरान सिर्फ जंग का स्थायी अंत चाहता है, न कि अस्थायी शांति।
11:38 AM(1 week ago )
ईरान ने एक व्यक्ति को फांसी दे दी है, उस पर इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने का आरोप था। यह जानकारी ईरान की समाचार एजेंसी तसनीम ने दी है।
11:09 AM(1 week ago )
इज़राइल ने लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच ज़हरानी नदी के दक्षिणी इलाके में रहने वाले नागरिकों को तुरंत क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया है।
इज़राइली रक्षा बल (IDF) ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए नदी के उत्तरी हिस्से की ओर चले जाएं।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सीमा पर हमले तेज हो रहे हैं और इज़राइल संभावित सैन्य कार्रवाई से पहले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना चाहता है।
11:06 AM(1 week ago )
इज़राइली एयरस्ट्राइक में मध्य बेरूत के रिहायशी इलाकों में 6 लोगों की मौत और 24 घायल हुए। हमलों का दायरा अब शहर के केंद्र तक पहुंच गया है।
11:06 AM(1 week ago )
ईरान ने कई वारहेड वाली मिसाइलों और ड्रोन से इज़राइली शहरों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया, जिससे हवाई रक्षा सिस्टम पर दबाव बढ़ा।
11:04 AM(1 week ago )
ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद दक्षिण तेल अवीव में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धुएं से भरी सड़कों पर आपातकालीन वाहन दौड़ते और कई जगहों पर आग लगती दिखाई दे रही है।
इज़राइली मेडिकल टीमों ने रामत गान इलाके के पास 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में क्लस्टर म्यूनिशन का इस्तेमाल किया गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
हमले में सैविडोर सेंट्रल रेलवे स्टेशन समेत कई अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है, जो मौजूदा संघर्ष के और खतरनाक होने का संकेत देता है।
11:02 AM(1 week ago )
ईरान के हवाई हमलों के बाद इज़राइल के तेल अवीव में तबाही के दृश्य सामने आए हैं। एक इज़राइली अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर भारी नुकसान देखा गया, जिससे हमलों की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
BBC की रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा मागेन डेविड एडोम (MDA) ने पुष्टि की है कि हमलों में कुछ लोग घायल हुए हैं।
MDA के एक प्रवक्ता ने बताया कि Bnei Brak इलाके में एक EMT कर्मी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई, जिसे तुरंत इलाज के बाद अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
10:58 AM(1 week ago )