LIVEIran War: पुतिन की चेतावनी, बोले- 'कोविड जैसी तबाही संभव', बाब-अल-मंदेब पर संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता

Iran Israel War Update: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ाने वाला बड़ा बयान दिया है। मॉस्को में बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के परिणाम कोविड-19 महामारी जितने विनाशकारी हो सकते हैं।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस युद्ध के असर का सटीक अनुमान लगाना बेहद मुश्किल है और इसमें शामिल देशों को भी इसके पूर्ण प्रभाव का अंदाजा नहीं है। पुतिन के मुताबिक, “स्थिति बेहद जटिल है। जो देश सीधे तौर पर इसमें शामिल हैं, उन्हें भी शायद पूरी तस्वीर का अंदाजा नहीं है।”

सप्लाई चेन और ग्लोबल इकोनॉमी पर असर
पुतिन ने चेतावनी दी कि इस संघर्ष का असर पहले से ही वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, उत्पादन प्रक्रियाएं और सप्लाई चेन प्रभावित हो रही हैं।
तेल-गैस, धातु और उर्वरक सेक्टर की कंपनियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में महंगाई और सप्लाई संकट गहरा सकता है।

उन्होंने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौर में बिना किसी अपवाद के दुनिया के हर क्षेत्र की आर्थिक रफ्तार धीमी हो गई थी और मौजूदा हालात भी उसी दिशा में जा सकते हैं।

बाब-अल-मंदेब पर संकट, युद्ध और भड़क सकता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान के खार्ग द्वीप पर संभावित ग्राउंड इनवेजन की तैयारी कर रहा है। इसके जवाब में ईरान ने बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को बंद करने की चेतावनी दी है।

यह स्ट्रेट रेड सी को अरब सागर से जोड़ता है और स्वेज नहर की ओर जाने वाले जहाजों के लिए अहम मार्ग है।

  • दुनिया के करीब 12% तेल सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है
  • इसे दुनिया का चौथा सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग रूट माना जाता है

खास बात यह है कि यह स्ट्रेट जिबूती में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे से करीब 30 किलोमीटर दूर है।

क्या बढ़ेगा वैश्विक संकट?
अगर बाब-अल-मंदेब में कोई बाधा आती है, तो न केवल मध्य पूर्व का संघर्ष और गहरा सकता है, बल्कि इसका सीधा असर वैश्विक तेल आपूर्ति, व्यापार और अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

कुल मिलाकर, पुतिन की चेतावनी ने इस युद्ध को लेकर वैश्विक चिंता और बढ़ा दी है- अब नजरें इस पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में हालात कूटनीति की ओर बढ़ते हैं या और ज्यादा गंभीर हो जाते हैं।

ईरान की 5 शर्तें: बिना गारंटी नहीं होगा ceasefire

  1. हमले और टारगेट किलिंग तुरंत बंद हों
  2. भविष्य के हमलों पर ठोस गारंटी
  3. युद्ध का मुआवजा (US-इजरायल से)
  4. पूरे Middle East में फायरबंदी (प्रॉक्सी ग्रुप्स सहित)
  5. होर्मुज पर ईरान की संप्रभुता मानना

US का बड़ा संकेत: 2 टॉप नेताओं को हिटलिस्ट से हटाया

  • मोहम्मद-बागेर घालिबाफ और अब्बास अराघची हटाए गए
  • शांति वार्ता की दिशा में नरमी का इशारा
  • पाकिस्तान के जरिए 15-पॉइंट प्लान भेजा गया

ईरान-इज़राइल युद्ध के बड़े अपडेट 

  • US का ceasefire प्लान खारिज – ईरान ने सीधे इनकार कर दिया
  • 5 सख्त शर्तें – हमले रोकने से लेकर मुआवजे तक की मांग
  • US का बड़ा कदम – 2 टॉप ईरानी नेताओं को हिटलिस्ट से हटाया
  • तेल बाजार में हलचल – सप्लाई अनिश्चित, कीमतों पर असर
  • भारत समेत 5 देशों के लिए होर्मुज स्ट्रेट खुला
  • ईरान ने US का 15-पॉइंट प्लान ठुकराया
  • F/A-18 गिराने का दावा, अमेरिका ने किया खारिज
  • US के 1000+ अतिरिक्त सैनिक मिडिल ईस्ट में तैनात
  • खाड़ी देशों पर भी हमले, इज़राइल-ईरान टकराव जारी

भारत के लिए 5 बड़े फायदे

  • 85% तेल आयात में बाधा नहीं
  • रोजाना 50 लाख बैरल सप्लाई सुरक्षित
  • तेल कीमतों में स्थिरता की उम्मीद
  • शिपिंग लागत में कमी
  • डिलीवरी समय 5–10 दिन में सामान्य

15-पॉइंट प्लान के मुख्य बिंदु 

  • न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक
  • मिसाइल प्रोग्राम सीमित
  • होर्मुज पूरी तरह खोलना
  • IAEA को एक्सेस
  • मिलिशिया सपोर्ट खत्म
  • बदले में प्रतिबंधों में राहत

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 27

17:50 PM(8 hours ago )

ईरान के नौसेना प्रमुख अलीरेज़ा तंगसिरी मारे गए

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 26 Mar 2026, 05:50 PM IST

जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, एक इजरायली अधिकारी ने दावा किया कि इजरायली हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी बंदर अब्बास में मारे गए। 

होर्मुज़ जलडमरूमध्य के किनारे स्थित इस रणनीतिक बंदरगाह शहर पर हुए हमले में तंगसिरी की मौत को तेहरान की समुद्री रणनीति को बड़ा झटका माना जा रहा है। होर्मुज़ से दुनिया की करीब 20% तेल आपूर्ति गुजरती है। ईरान की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

12:49 PM(13 hours ago )

कुवैत में हिजबुल्लाह से जुड़े स्लीपर सेल का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Posted by: सुमित कुमार, 26 Mar 2026, 12:49 PM IST

कुवैत में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा करते हुए 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार ये लोग एक स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहे थे और उनका संबंध Hezbollah से बताया जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 5 कुवैती नागरिक शामिल हैं, जबकि एक अन्य विदेशी नागरिक भी इस नेटवर्क का हिस्सा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे देश के प्रमुख नेताओं और महत्वपूर्ण संस्थानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

जांच एजेंसियों के मुताबिक यह मामला केवल 6 लोगों तक सीमित नहीं है। इस नेटवर्क से जुड़े कुल 14 और संदिग्धों की पहचान की गई है, जिनमें Kuwait के अलावा Iran और Lebanon के नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि इनमें से कई लोग देश छोड़कर फरार हो चुके हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि देश की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और इस मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

11:37 AM(14 hours ago )

खाड़ी देशों पर ईरान के हमले, UAE-सऊदी ने ड्रोन-मिसाइल रोकीं

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 26 Mar 2026, 11:37 AM IST

मध्य पूर्व में तनाव के बीच ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर हमले जारी हैं। UAE के अधिकारियों ने बताया कि उनकी एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से आ रही मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में लगी हुई है।

सऊदी अरब और कुवैत ने भी कुछ ड्रोन को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है, हालांकि इनके स्रोत की पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं, बहरीन के गृह मंत्रालय ने “ईरानी हमले” के चलते आग लगने की जानकारी दी है, लेकिन हमले की सटीक जगह का खुलासा नहीं किया गया। इस घटनाक्रम से पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

11:36 AM(14 hours ago )

नेपाल में पेट्रोल-डीज़ल 15 रु महंगे, एक महीने में दूसरी बढ़ोतरी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 26 Mar 2026, 11:36 AM IST

नेपाल में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह एक महीने के भीतर दूसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष और वैश्विक तेल बाज़ार में उतार-चढ़ाव के चलते कीमतों में यह बढ़ोतरी हुई है। इससे आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है।

09:52 AM(16 hours ago )

US का दावा: ईरान में 10,000+ ठिकानों पर हमले, नौसेना को भारी नुकसान

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 26 Mar 2026, 09:52 AM IST

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अब तक 10,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

US नेवी के एडमिरल ब्रैड कूपर के अनुसार, अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त कार्रवाई में हजारों अतिरिक्त लक्ष्यों पर भी हमले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन हमलों से ईरान की हवाई सुरक्षा प्रणाली को गंभीर नुकसान पहुंचा है और जमीनी स्तर पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है।

कूपर ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरानी नौसेना के बड़े जहाज़ों का लगभग 92 प्रतिशत हिस्सा नष्ट कर दिया गया है।

09:33 AM(16 hours ago )

होर्मुज पर रोक ‘आर्थिक आतंकवाद’: UAE तेल CEO का बयान

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 26 Mar 2026, 09:33 AM IST

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर UAE के तेल कंपनी ADNOC के CEO सुल्तान अल जाबेर ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस अहम समुद्री मार्ग पर किसी भी तरह की रोक “आर्थिक आतंकवाद” के समान है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।

अमेरिका में दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि अगर हॉर्मुज़ बाधित होता है, तो इसका असर आम लोगों तक पहुंचता है- चाहे वह पेट्रोल, खाद्य पदार्थ या दवाइयों की कीमतें हों।

उन्होंने साफ कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की अनुमति किसी भी देश को नहीं दी जा सकती और इस मार्ग से निर्बाध आवाजाही ही बाजारों को स्थिर रखने का एकमात्र रास्ता है। वहीं, ईरान ने स्पष्ट किया है कि शिपिंग पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन “हमलावर देशों” से जुड़े जहाजों पर रोक लगाई गई है।

09:27 AM(16 hours ago )

ईरान-इज़राइल युद्ध के बड़े अपडेट 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 26 Mar 2026, 09:27 AM IST

जंग जारी, दावे और पलटवार
ईरान ने अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट गिराने का दावा किया, लेकिन US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इसे खारिज कर दिया।

US-ईरान आमने-सामने
अमेरिका ने 15-पॉइंट का प्लान भेजा, जिसमें न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने और होर्मुज खोलने जैसी शर्तें शामिल हैं। ईरान ने इसे “अस्वीकार्य” बताते हुए ठुकरा दिया।

ट्रंप की चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने लक्ष्य के करीब है और जरूरत पड़ी तो “कठोर कार्रवाई” करेगा।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

- US ने 1000+ सैनिक और भेजे
- इज़राइल लेबनान में बफर ज़ोन बनाने की तैयारी में
- ईरान ने खाड़ी देशों को भी निशाना बनाया

09:25 AM(16 hours ago )

भारत को राहत: होर्मुज खुला

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 26 Mar 2026, 09:25 AM IST

ईरान ने भारत समेत 5 देशों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट के अनुसार, यह छूट केवल ‘मित्र देशों’ के लिए है। पढ़िए पूरी खबर...