25 Feb 2026
iPhone Fold, अब तक के iPhone लाइनअप का सबसे बड़ा डिजाइन अपग्रेड माना जा रहा है। यह फोन किताब की तरह खुलेगा और फोन से टैबलेट में बदल जाएगा।
फोल्ड होने पर यह एक नॉर्मल iPhone जैसा लगेगा, लेकिन खुलते ही लगभग 7.8-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ मिनी टैबलेट का मज़ा देगा।
लीक्स के अनुसार फोन बंद होने पर 10mm से कम और खुलने पर 5mm से भी कम मोटा हो सकता है—अब तक के सबसे पतले फोल्डेबल्स में से एक।
Apple इस फोन में लिक्विड मेटल हिंज और खास मेटल प्लेट का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे स्क्रीन की क्रीज रोज़मर्रा के इस्तेमाल में मुश्किल से दिखे।
iPhone Fold में टाइटेनियम-बेस्ड फ्रेम मिलने की उम्मीद है, जो मजबूती और प्रीमियम फील दोनों देगा।
फोन में पीछे की तरफ 48MP + 48MP डुअल कैमरा मिल सकता है, जो Apple के प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को आगे बढ़ाएगा।
खबरों के अनुसार अंदर की बड़ी स्क्रीन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा, जबकि बाहर की स्क्रीन पर पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है।
स्पेस बचाने के लिए इस iPhone में Face ID हट सकता है और साइड बटन में Touch ID की वापसी हो सकती है।
फोल्डेबल डिस्प्ले को पावर देने के लिए Apple इसमें हाई-डेंसिटी बैटरी सेल्स का इस्तेमाल कर सकता है—यह किसी भी iPhone की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है।
लीक के अनुसार इसकी कीमत $1,800 से $2,500 और भारत में करीब 1.63 लाख रुपये से 2.26 लाख रुपये तक हो सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर 2026 में iPhone Fold की एंट्री हो सकती है