कैरी की खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी

18 Apr 2025

गर्मियों का मौसम आते ही आम और कैरी का स्वाद लुभाने लगता है। कैरी बहुत ही स्वादिष्ट और ताज़गी देने वाला फल है।

कैरी की चटनी और लौंजी आमतौर पर बनती ही हैं। हम आपको क्लासिक कैरी की चटनी की एक आसान रेसिपी बता रहे हैं जो खाते ही मुंह में घुलते ही खट्टा-मीठा स्वाद देगी।

सामग्री: 2-3 कच्ची कैरी, 2 चम्मच चीनी, नमक, जीरा, हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया, पुदीना पत्ते, पानी।

रेसिपी: - सबसे पहले कच्ची कैरी को गैस पर भून लें। कैरी पकने पर गैस से उतारें और इसका छिलका छील लें।

- अब एक मिक्सर जार में गुठली हटाकर कैरी का प्लप डालें। इसमें लहसुन, हरी मिर्च, धनिया और पुदीना पत्ते डालें।

- इसमें नमक, चीनी, जीरा और पानी मिलाएं। चाहें तो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। अब दरदरा पीसते हुए एक पेस्ट जैसा बना लें।

- अब इस कैरी की चटनी को पापड़ी या स्नैक्स के साथ सर्व करें।