माथे, चेहरे, हाथों पर धूप की टैनिंग कैसे हटाएं?

30 Apr 2025

तेज धूप में निकलने से सन टैनिंग हो जाती है। इससे स्किन झुलसी हुई और काली दिखती है। घरेलू उपायों से ही इसका इलाज करें।

नींबू-शहद: 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं और टैन वाली जगह पर 15-20 मिनट लगाकर धो लें। नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, और शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है।

दही-बेसन पैक: 1 टेबलस्पून बेसन, 1 टेबलस्पून दही और चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। हफ्ते में 2-3 बार चेहरे या हाथों-पैरों पर लगाएं और सूखने के बाद रगड़कर धोएं।

एलोवेरा जेल: ताजे एलोवेरा जेल को रातभर लगाकर छोड़ दें और सुबह धो लें। यह स्किन को ठंडक देने और टैन हटाने में मदद करता है।

आलू का रस: आलू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है। इसे टैनिंग वाले हिस्से पर 10-15 मिनट तक लगाएं, फिर धो लें।

टमाटर-दही उबटन: टमाटर के रस में दही मिलाएं, चुटकीभर कॉपी मिलाएं। इस उबटन को टैनिंग एरिया पर लगाएं। सूखने पर रगड़कर निकालें, फिर धो लें।

Note: धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। हाथ-पैर और चेहरे को तेज धूप में ढंककर चलें। इससे स्किन टैनिंग से कम-से कम खतरा होगा।