16 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
वीडियो कंटेंट प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब ने आज के दौर में घर-घर में अपनी जगह बना ली है। लोग मोबाइल, टीवी या लैपटॉप में यू-ट्यूब में कंटेंट देखते और शेयर करते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य देशों के मुकाबले भारत में यू-ट्यूब सबसे अधिक देखा जाता है। भारत में इसके 467 मिलियन मासिक यूज़र हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे गए वीडियोज कौनसे हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताते हैं।
1. यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है 'बेबी शार्क'। ये बच्चों के लिए राइमिंग सॉन्ग है जिसे अब तक 13.93 बिलियन बार देखा जा चुका है।
2. इसके बाद आता है Despacito गाना। ये एक स्पेनिश सॉन्ग है जिसे अब तक 8.3 बिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
3. बच्चों का फेवरेट वीडियो सॉन्ग 'जॉनी जॉनी यस पापा' को अबतक 6.8 बिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। ये गाना तीसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो है।
4. चौथे नंबर पर 'बाथ सॉन्ग' है जिसे अब तक 6.5 बिलियन व्यूज़ मिले हैं। ये गाना भी बच्चों को खूब पसंद आता है।
5. सिंगर एड शिरीन का गाना 'शेप ऑफ यू' को अब तक 6.17 बिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।