13 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
लोग अक्सर लंबी यात्रा को कम समय में पूरा करने के लिए हवाई जहाज का सहारा लेते हैं।
लेकिन फ्लाइट में यात्रा करने वाले हर यात्री को एयरलाइंस से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना ज़रूरी होता है।
लोग फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक से लेकर सोने-चांदी के आभूषण समेत कई चीज़ें ले जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी चीज़ें हैं जिन्हें लेकर कस्टम विभाग ने फ्लाइट में ले जाने पर पाबंदी लगाई है।
कुछ ऐसी चीजें जो यात्रियों के लिए नुकसानदायक हों, उन्हें फ्लाइट में ले जाने की मनाही होती है।
इनमें से एक ऐसा फल है जिसे फ्लाइट में ले जाने पर प्रतिबंध लगा है। इस नियम को तोड़ने पर जेल की सज़ा भी हो सकती है। क्या आप जानते हैं वो कौनसा फल है?
ये फल है नारियल। नारियल को हवाई यात्रा के दौरान ले जाना प्रतिबंधित है।
सूखे नारियल में ज्वलनशील पदार्थ होता है जिसे आप फ्लाइट में नहीं ले जा सकते। क्योंकि हवाई यात्रा में ज्वलनशील वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं है।
इसके अलावा फ्लाइट में सिगरेट, तंबाकू , गांजा और शराब जैसे नशीले पदार्थ ले जाने की मनाही होती है।
रेज़र, ब्लेड, नेल कटर भी हवाई यात्रा के दौरान लगेज चेक-इन में निकलवा लिया जाता है क्योंकि ये औजार की श्रेणी में आते हैं। पेपर स्प्रे जैसे सेल्फ डिफेंस आइटम भी ले जाना बैन हैं।