'इंटरनेशनल ज़ेबरा दिवस' पर जानें दिलचस्प फैक्ट्स

31 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

हर साल 31 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय ज़ेबरा दिवस मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य ज़ेबरा के संरक्षण और उनके कल्याण पर ध्यान आकर्षित करने के लिए है।

इस दिवस पर इन जानवरों के सामने आने वाली कठिनाइयों और खतरों को उजागर किया जाता है और उनके बारे में जानकारी फैलाकर दूसरों को शिक्षित किया जाता है।

इस दिवस पर हम आपको ज़ेबरा के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

जेबरा अधिकतर अफ्रीकी महाद्वीप, केन्या, नामीबिया, अंगोला और इथोपिया के रेगिस्तानी और पहाड़ी इलाकों पर पाए जाते हैं।

ज़ेबरा में सफेद-काली रंग की यूनिक धारी पैटर्न होती है। ये पैटर्न ज़ेबरा को एक-दूसरे को पहचानने में मदद करते हैं और झुंड में इकट्ठा होने पर शिकारियों को भ्रमित कर सकते हैं।

ज़ेबरा सामाजिक जानवर होते हैं। वे कई प्रकार से स्वरों, चेहरे के भावों और शारीरिक गतिविधियों का उपयोग करके संवाद करते हैं।

ये जानवर अपनी गति और चपलता के लिए जाने जाते हैं। जेबरा 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

इतनी तेज गति से दौड़ने पर वे शेर और लकड़बग्घे जैसे शिकारी जानवरों से बचने के लिए तेज़ी से दिशा बदलने में सक्षम होते हैं।