इस शख्स ने आंखों से बनाया है गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड!

30 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Guinness World Records official

ये दुनिया अजीबोगरीब कारनामे करने वाले लोगों से भरी पड़ी है। कई लोगों में अजब-गजब कारनामे करने की सनक होती है।

कई ऐसे लोग भी हैं जो अनोखे कारनामे कर दुनिया में अलग पहचान बना चुके हैं। यही नहीं, इन लोगों ने अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

ऐसा ही एक शख्स है जिसने अपनी आखों से कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो काफी विचित्र है। इसे देख लोगों के रौंगटे खड़े हो जाएगें।

दरअसल ब्राजील के एक शख्स के नाम ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो अपनी आंखों को पुतलियों से काफी दूर तक बाहर निकालकर देख सकता है।

इस शख्स का नाम है सिडनी डे कार्वाल्हो। सिडनी अपनी आंखों को इतना ज्यादा फैला सकते हैं जो आम लोगों के बस की बात नहीं है।

सिडनी अपनी आंखों की पुतलियों को 1.8 सेमी तक बाहर निकाल सकते हैं। वह एक रेयर कंडीशन से ग्रस्त हैं।

सिडनी ने आंखो को बाहर निकालने का कारनामा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2023 के एडिशन में अपनी जगह बनाई थी।