Misha Agrawal Death: डिजिटल क्रिएटर जगत की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर और फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मीशा अग्रवाल का दुखद निधन हो गया है। मीशा अग्रवाल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके परिवार द्वारा एक नोट शेयर किया गाया है जिसमें उनके निधन की जानकारी दी गई है। मीशा का दुखद निधन उनके 25वें जन्मदिन से ठीक 2 दिन पहले हुआ। उनका निधन कैसे हुआ फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
मीशा अग्रवाल का निधन
अपने सर्कास्टिक जोक्स और व्ंयग भरे वीडियो से फैंस के बीच लोकप्रिय होने वालीं मीशा के निधन की खबर से उनका परिवार और फैंस सदमे में हैं। फैंस को मीशा के निधन की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। बता दें, उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 3.42 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर निधन की जानकारी वाला पोस्ट वायरल हो चुका है। फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर अचानक ये हादसा कैसे हुआ?
मीशा के निधन की खबर आने के एक दिन बाद 25 अप्रैल को उनके परिवार ने उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस नोट में लिखा है- "26 अप्रैल 2000 - 24 अप्रैल 2025। हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं। आपने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अभी भी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया उन्हें अपनी याद में रखें और उनकी आत्मा को अपने दिलों में संजोए रखें।"
मीशा के निधन से फैंस हुए शॉक्ड
अब तक मीशा अग्रवाल के माता-पिता या परिवार के किसी भी सदस्य ने उनकी मौत के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इससे उनके फैंस और फॉलोअर्स भ्रम में हैं और दुख जता रहे हैं। पोस्ट के लाइव होने के कुछ ही समय के अंदर इंटरनेट पर यूजर्स ने हैरानी जताते हुए कई सवाल किए। कई लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये कोई सोशल मीडिया एक्सपेरिमेंट हो सकता है क्योंकि वह अपना 25वां बर्थडे मनाने वाली हैं।
एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने अविश्वास जताते हुए पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, "आज उसका जन्मदिन है... प्लीज मुझे बताएं कि यह पोस्ट उनके पुनर्जन्म जैसा जोक के बारे में है, क्योंकि अब वह 25 साल की हो जाएंगी, प्लीज हमें बताएं कि क्या हो रहा है।"