7 फरवरी से शुरू होगा इश्क का इम्तिहान, यहां देखे डेटशीट

05 Feb 2024

जल्द ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। ऐसे में आप भी अपने खास से प्यार का इजहार कर सकते हैं।

वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक अलग-अलग डे सेलिब्रेट किया जाता है।

लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि किस दिन को कौन सा दिन पड़ रहा है।

ऐसे में चलिए जानते हैं, वैलेंटाइन डे वीक में कौन-कौन से दिन आते हैं।

वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है। इस दिन रोज डे सेलिब्रेट किया जाता है। लोग अपने पार्टनर को इस दिन गुलाब का फूल देते हैं।

वैलेंटाइन डे का दूसरा दिन प्रपोज डे का होता है। लोग अपने पार्टनर से इस दिन अपनी भावनाएं शेयर करते हैं।

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।

वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को इस दिन टेडी गिफ्ट कर सकते हैं।

वैलेंटाइन वीक के 5वें दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्रेमी/ प्रेमिका से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा कर सकते हैं।

प्रॉमिस के अगले दिन हग डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स प्यार से गले लगकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं।

वैलेंटाइन वीक के 7वें दिन किस डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को किस करके प्यार का इजहार करते हैं।

वैलेंटाइन सप्ताह का आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इश्क की परीक्षा का रिजल्ट 14 फरवरी को जारी होता है।