Lakshadweep Tourism: टाटा ग्रुप का लक्षद्वीप टूरिज्म को लेकर बड़ा ऐलान

09 Jan 2024

इस समय भारत में लक्षद्वीप टूरिज्म को लेकर काफी चर्चा है। हाल में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें शेयर की थी।

सोशल मीडिया पर Hashtag चलो लक्षद्वीप कैंपेन जोर पकड़ रहा है।

इसके साथ ही Tata ग्रुप लक्षद्वीप में दो लग्जरी रिसॉर्ट साल 2026 में फेमस सुहेली और कदमत द्वीपों पर खुलने का ऐलान कर दिया।

2023 में टाटा ग्रुप की सहायक कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) ने लक्षद्वीप में दो ब्रांडेड रिसॉर्ट्स की घोषणा की थी।

टूर एंड ट्रैवल कंपनी Make My Trip ने बताया कि लक्षद्वीप में पीएम मोदी की दौरे के बाद टूरिस्ट स्पॉट्स लक्षद्वीप सर्च में 3400 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।

सुहेली में समुद्र तट पर बनने वाले रिसॉर्ट में 110 कमरे होंगे। जिनमें 60 विला और 50 वाटर विला शामिल होंगे।

कदमत द्वीपों में बनने वाले रिसॉर्ट में 110 कमरे होंगे। जिसमें 75 बीच साइड विला और 35 वाटर विला शामिल होंगे।

लक्षद्वीप को स्कूबा डाइविंग, विंडसर्फिंग, स्नोर्केलिंग, सर्फिंग, वॉटर स्कीइंग और राफ्टिंग जैसे स्पोर्ट्स गेम्स के लिए स्वर्ग माना जाता है।