राधिका मर्चेंट ने इन खास मौकों पर पहनी ये ड्रेसेज़

29 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राधिका उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।

शादी से पहले दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन होने जा रहे हैं। इस मौके पर देखें राधिका मर्चेंट के अबतक के ये खास लुक्स...

अनंत के साथ 19 जनवरी 2023 को राधिका की सगाई हुई थी। इस खास मौके पर राधिका ने गोल्डन-बीज रंग का ये हैवी लंहगा कैरी किया था।

राधिका ने बीते साल अपनी सगाई से पहले मेंहदी सेरेमनी के लिए ये पिंक-फूशिया रंग का खबसूरत लंहगा पहना था।

NMACC के लॉन्च इवेंट में राधिका मर्चेंट ने डीप ब्लैक कलर की ये खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न साड़ी पहनी थी। इसके साथ हाथ में हर्मीज़ ब्रैंड का करोड़ों का पर्स कैरी किया था।

NMACC के इवेंट के दूसरे दिन राधिका ने आइस ब्लू कलर की सीक्विन वाली साड़ी भी पहनी थी। इसे मशहूर डिजाइनर अबुजानी-संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।

अनंत के बड़े भाई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में राधिका ब्राइट ऑरेंज कलर के इस लंहगे में नजर आई थीं।

2018 में इटली में हुई ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई में राधिका ने इस लाल रंग के गाउन को कैरी किया था।

2018 में ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी में राधिका मर्चेंट इस मिंट-ग्रीन रंग के लहंगे में नजर आई थीं।