18 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Google
तनाव भरी जिंदगी हो या दिनभर की थकान, ऑफिस हो या घर हर कोई चाय की चुस्की लेने के लिए हर दम तैयार रहता है।
भारत में लोग सबसे ज्यादा चाय पीना ही पसंद करते हैं। चाय पीने के शौकीन लोगों के लिए सबसे अच्छी खबर सामने आई है।
भारत की खुशबुदार मसाला चाय दुनिया के बेस्ट नॉन एल्कोहोलिक ड्रिंक्स में दूसरे नंबर पर चुनी गई है।
ऑनलाइन फूड गाइड TasteAtlas ने 2023 के सर्वे में भरत की मसाला चाय को दूसरी सबसे बेस्ट एल्कोहोलिक ड्रिंक बताया है।
मसाला चाय में दूध, चीनी और पानी के साथ इलायची, अदरक, लौंग, दालचीन और काली मिर्ची जैसे गर्म मसालों को मिलाकर बनाया जाता है।
मसाला चाय बनाने के लिए 5-7 तरह के साबुत मसालों को चाय पत्ती और पानी के साथ उबाला जाता है, फिर दूध और चीनी डालकर एक साथ पकाया जाता है। इन मसालों से ही चाय में बेहतरीन खुशबू और स्वाद आता है।
विश्व रैंकिंग में मैक्सिको की अगुआस फ्रेस्कॉस को पहला स्थान मिला है। इसे फलों, खाने वाले फूलों, ककड़ी, बीज और अनाज को पीसकर पेय पदार्थ बनाया जाता है।