कितनी पढ़ी-लिखी हैं मंडी से BJP नेता कंगना रनौत?

04 Jun 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड में जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने दम पर कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

इस वक्त वह लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

4 जून 2024 को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। बीजेपी नेता कंगना रनौत कितनी पढ़ी लिखी हैं और उनकी नेट वर्थ क्या है, जानिए...

15 साल की उम्र में कंगना अपना घर छोड़कर मुंबई आ गईं थीं। उनमें बचपन से ही एक्ट्रेस बनने की चाह थी। उन्होंने मुंबई में फुटपाथ पर सोकर रातें गुजारी हैं।

19 साल की उम्र में उन्हें फिल्म 'गैंगस्टर' में पहला ब्रेक मिला था। कंगना को क्वीन, तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

चुनावी हलफनामे के अनुसार, कंगना की सालाना इनकम 4.1 करोड़ रुपए है। उनकी कुल नेट वर्थ 91 करोड़ रुपए है।

एक्ट्रेस ने बताया है कि वह 12वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। उन्होंने पंजाब के चंडीगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई की है।