07 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। लेकिन इससे एक हफ्ते पहले ही वैंलेटाइन वीक शुरू हो जाता है।
वैंलेटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। इस हफ्ते का पहला दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है।
रोज डे पर पार्टनर एक-दूसरे को गुलाब के फूल देते हैं। लेकिन आप रोज डे पर कुछ यूनिक डिशेज बनाकर अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर सकते हैं।
हम आपके लिए लेकर आए हैं रोज़ बर्फी की रेसेपी, आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...
सामग्री: 1½ चूरा किया हुआ पनीर, ½ चूरा किया हुआ मावा (खोया), 5 चम्मच शक्कर, रोज़ एसेंस, 4-5 बूंद खाने वाला लाल रंग, 4-5 आधे कटे हुए बादाम।
रोज़ बर्फी बनाने के लिए लाल रंग को छोड़कर बाकी सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिला लें।
अब इस मिक्स्चर को दो भागों में अलग कर के रख लें, और एक भाग में लाल रंग की कुछ बूंदे मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
अब सफेद मिश्रण को एक थाली में डालकर अच्छी तरह से फैला लें। अब इसके ऊपर गुलाबी मिश्रण को डालकर अच्छे से फैला दें।
अब इस मिक्स्चर को कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। सेट हो जाने पर डायमंड आकार में बर्फी के टुकड़े काट लें।
अब बर्फी के हर टुकड़े पर कटे हुए बादाम के टुकड़े डालकर गार्निश करें। तैयार है रोज बर्फी!
अब बर्फी के हर टुकड़े पर कटे हुए बादाम के टुकड़े डालकर गार्निश करें। तैयार है रोज बर्फी!