Lakshadweep Tourism: लक्षद्वीप के टॉप साइट सीन, देखते रह जाएंगे

08 Jan 2024

लक्षद्वीप किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं है।यहां समुद्र की खूबसूरती देखते ही बनती है तो एडवेंचर पसंद लोगों के लिए कई एक्टिविटी भी हैं।

अगर आप भी लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो लक्षद्वीप के पर्यटन स्थलों के बारे में जान लीजिए।

लक्षद्वीप में अगत्ती द्वीप है। इस छोटे से द्वीप पर साफ पानी, सफेद रेत, समुद्र तट और कई रोमांचक स्थान है।

मिनिकॉय द्वीप एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो कि लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में शामिल है। यहां मूंगे की चट्टानें, सफेद रेत और अरब सागर का आकर्षित पानी देखने को मिलता है।

कावारत्ती द्वीप आकर्षित समुद्री द्वीपों, सफेद रेत और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां नारियल के खूबसूरत पेड़ और वाटर स्पोर्ट्स के लिए यह द्वीप बेहद आकर्षित करता है।

नीले पानी में मौजूद बांगरम द्वीप बेहद शानदार पर्यटन स्थल है। यहां वाटर स्पोर्ट्स, डॉल्फिन और सूर्योदय व सूर्योस्त देखने का आनंद लेने के लिए जा सकते हैं।

लक्षद्वीप के कावारत्ती द्वीप में मरीन संग्रहालय स्थित है। यह संग्रहालय में मछलियों और पानी के जानवरों की प्रजातियां सबसे अधिक देखी जाती है।