Apple अपनी 50th Anniversary के मौके पर एक शानदार सेल लेकर आया है। इसके तहत iPhone 17 सीरीज, iPad और Apple Watch पर तगड़ा ऑफ़र मिल रहा है। देखिए डील, ऑफर प्राइस और अन्य सभी डिटेल्स।

Apple 50th Anniversary Sale: आईफोन लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी अपनी 50th Anniversary के मौके पर एक शानदार सेल लेकर आई है। इस सेल में ब्रांड अपने प्रीमियम डिवाइस, iPhone 17 सीरीज, iPad और Apple Watch पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इनमें इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाकर कस्टमर्स आईफोन 17 सीरीज पर तगड़ी बचत कर सकते हैं।  

अगर आप भी उन लोगों में से एक है, जो आईफोन 17 सीरीज पर लंबे समय से छूट का इंतजार कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी है। इसलिए बिना मौका गवाएं फटाफट इस डील और ऑफर डिस्काउंट को चेक करें।   

iPhone 17 सीरीज पर सेल ऑफ़र
iPhone 17 Pro Max ऑफर प्राइस:- Apple 50वें एनिवर्सरी सेल में iPhone 17 Pro Max (256GB) अब ₹1,02,900 में उपलब्ध है, जबकि इसकी MRP ₹1,49,900 है। ऑफ़र में ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट, ₹4,000 बैंक कैशबैक, ₹6,000 एक्सचेंज बोनस और अधिकतम ₹36,000 तक एक्सचेंज वैल्यू शामिल है।

iPhone 17 Pro ऑफर प्राइस:- वहीं, iPhone 17 Pro (256GB) की कीमत ₹89,900 है। इसमें कैशबैक और एक्सचेंज ऑफ़र उपलब्ध हैं, लेकिन इंस्टेंट डिस्काउंट नहीं मिलता।

iPhone 17 ऑफर प्राइस:- iPhone 17 के दो स्टोरेज वेरिएंट्स हैं। 256GB मॉडल की कीमत ₹82,900 से घटकर ₹37,900 हो गई है, जबकि 512GB मॉडल की कीमत ₹1,02,900 से घटकर ₹57,900 हो गई है। इसमें ₹1,000 इंस्टेंट डिस्काउंट, ₹3,000 बैंक कैशबैक, ₹6,000 एक्सचेंज बोनस और अधिकतम ₹35,000 एक्सचेंज वैल्यू शामिल है।

iPhone Airऑफर प्राइस:-   iPhone Air के ऑफ़र में 256GB मॉडल ₹56,900 और 512GB मॉडल ₹76,900 में उपलब्ध है। ग्राहक 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प का भी लाभ उठा सकते हैं, जिसकी किस्त ₹3,413 से शुरू होती है। 

 iPad ऑफ़र:-  iPad (2025) में Wi-Fi 128GB मॉडल की कीमत ₹34,900 से घटकर ₹31,900 हो गई है, जबकि Wi-Fi + Cellular 128GB मॉडल ₹49,900 से घटकर ₹46,900 में उपलब्ध है।

iPad Pro (M5) में 11-inch, 256GB Wi-Fi मॉडल की कीमत ₹94,900 है, और 13-inch, 256GB Wi-Fi मॉडल ₹1,24,900 में उपलब्ध है।

Apple Watch ऑफ़र
Apple Watch Ultra 3 की MRP ₹89,900 थी, जो अब ₹84,400 में उपलब्ध है। इसमें ₹2,500 इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹3,000 बैंक कैशबैक शामिल हैं। Apple Watch Series 11 की कीमत ₹43,400 और Apple Watch SE 3 की कीमत ₹22,900 है।