Uttarakhand Assembly Update: रामलला की 51 इंच की प्रतिमा को कर्नाटक में मैसूर के रहने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। जिस पत्थर से मूर्ति बनाई गई है, वह कर्नाटक से लाया गई थी, जो प्राचीन होने के साथ ब्लैक ग्रेनाइट है।

Uttarakhand Assembly Update: उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को समान नागरिक संहिता विधेयक पर चर्चा हो रही है। इस चर्चा में भगवान राम भी लाए गए। जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम भी राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं। लेकिन मैं यह नहीं समझ सका कि हमने किताबों में पढ़ा था कि हमारे राम का रंग 'सांवला'। लेकिन उनका रंग काला कर दिया। 

भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन
आदेश सिंह की इस टिप्पणी का भाजपा ने कड़ा विरोध किया। नारेबाजी होने लगी। भाजपा विधायक ने जवाब में जयश्रीराम के नारे लगाए। भाजपा के मंत्रियों और विधायकों ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने चौहान पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि वह भगवान राम पर यह टिप्पणी कैसे कर सकते हैं? कांग्रेस विधायक बहस करते रहे और बीजेपी विधायक जय श्री राम के नारे लगाते रहे। 

दाएं- कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और बाएं सीएम पुष्कर सिंह धामी के बगल खड़े मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल।

क्या कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बगल में बैठे मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम पर आप ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं। आप वोट के लिए कुछ भी करते हैं। लेकिन मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप ऐसी बातें न कहें। क्या कांग्रेस केवल तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कर सकती है?

Ayodhya Ram Mandir

ग्रेनाइट पत्थर से बनी है रामलला की प्रतिमा
रामलला की 51 इंच की प्रतिमा को कर्नाटक में मैसूर के रहने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। जिस पत्थर से मूर्ति बनाई गई है, वह कर्नाटक से लाया गई थी, जो प्राचीन होने के साथ ब्लैक ग्रेनाइट है। बेंगलुरु के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रॉक मैकेनिक्स के निदेशक एचएस वेंकटेश ने दावा किया था कि पत्थर 2.5 अरब साल पुराना है। मंदिर में पहली मंजिल पर भगवान राम के साथ सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां होंगी, जिसका निर्माण अभी बाकी है।