UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पर्याप्त गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में तापमान की बात की जाए तो 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मई-जून में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के भी ऊपर जाने का पूर्वानुमान जताया है। गर्मी के साथ ही लू देखी जा रही है।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पर्याप्त गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में तापमान की बात की जाए तो 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मई-जून में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के भी ऊपर जाने का पूर्वानुमान जताया है। गर्मी के साथ ही लू देखी जा रही है।

शुक्रवार को मौसम में सुबह से ही गर्मी देखी गई। इसके साथ ही कई इलाकों में लू का प्रभाव भी देखने को मिला। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक लू चलने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़त देखी जा सकती है।

आज का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। इसके अलावा बाराबंकी, कानपुर शहर, कानपुर देहात, हरदोई, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी सहित बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में शुक्रवार को फतेहपुर, बांदा, फुरसतगंज, गाजीपुर, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फतेहगढ़, झांसी, बस्ती, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का संभावना जताई थी। वहीं इन जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
इन जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री रह सकता है। जिसमें नजीबाबाद, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर शामिल है। इसके अलावा नोएडा, आजमगढ़, गाजियाबाद, बाराबंकी, हापुड़, सहारनपुर, कन्नौज और हरदोई जिले में नयूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।