UP Police Recruitment Exam-2024: दो दिन में सॉल्वर गैंग के 100 से अधिक सदस्य गिरफ्तार, दो आरक्षक भी पकड़ाए, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर सवाल जवाब वायरल
UP Police Recruitment Exam-2024: उत्तर प्रदेश की पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दो दिन में यहां सॉल्वर गैंग के 100 से अधिक सदस्य पकड़े गए हैं। इसके अलावा परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर प्रश्नोत्तर की सूची वायरल हो रही थी। जिसे लेकर दावा किया गया कि सूची में शामिल ज्यादातर प्रश्न पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए हैं। पेपर लीक होने की अफवाह फैली तो बोर्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सफाई दी। हालांकि, परीक्षार्थी इस पर भी सवाल उठाते रहे।