Road caved after rain in Lucknow: लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र की सड़क रविवार को अचानक धंस गई, लोगों की सूचना पर पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार सुरक्षित करवाई।
Road caved after rain in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश के बाद एक सड़क पर करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया, जिसमें कार का पिछला हिस्सा समा गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास के लोगों ने दौड़कर कार लकड़ी व पत्थर डालकर कार को गड्ढे में गिरने से रोक लिया।
वीडियो देखें...
बाइक सहित गिर गया था युवक, जायजा लेकर लौटे अधिकारी
स्थानीय लोगों ने बताया कि लखनऊ की सड़कों पर इस तरह के गड्ढे कोई बात नहीं है। पिछले साल जुलाई में भी इसी तरह एक गड्ढा अचानक हो गया था, जिसमें एक बाइक सवार युवक गिर गया था। रविवार को हुई इस घटना के बाद पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और सड़क का जायजा लेकर चले गए।