Arvind Rajbhar Ghosi video viral: उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर घोसी लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी हैं। गुरुवार को एक सभा के दौरान वह कार्यकर्ताओं के समक्ष झुककर माफी मांग रहे थे। जिसका वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार को सफाई दी।
Arvind Rajbhar Ghosi video viral: उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे व घोसी से लोकसभा के NDA उम्मीदवार अरविंद राजभर का शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उन्हें बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामने झुककर आशीर्वाद लेने के लिए कह रहे हैं। अरविंद राजभर ने अब वायरल वीडियो पर सफाई दी है।
UP की सभी 80 सीटें जीतेंगे
अरविंद राजभर ने कहा, यह तो अभी शुरुआत है। पार्टी कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास और एकता को तोड़ने के लिए बहुत कुछ षणयंत्र रचे जाएंगे। मुझे एनडीए कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिल रहा है। हम उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत रहे हैं। 4 जून को एक बार फिर 400 पार का नारा गूंजेगा।