Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 51 उम्मीदवार घोषित कर दिए। अम्बेडकरपुर, श्रावस्ती, जौनपुर और नगीना लोकसभा के नए चेहरे उतारे गए हैं।
Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम लोकसभा चुनाव के लिए 195 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें से 51 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के शामिल हैं। PM माेदी वराणसी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ और स्मृति इरानी अमेठी से पुन: लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें से सिर्फ चार नए चेहरे शामिल हैं। जबकि, 47 सीटों पर सिटिंग सांसदों को ही प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की जिन चार सीटों पर नए चेहरे उताारे हैं। उनमें बहुजन समाज पार्टी छोड़कर अम्बेडकरपुर के सांसद रितेश पांडेय भी शामिल हैं। रितेश को अम्बेडकरपुर सीट ही लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा श्रावस्ती से साकेत मिश्रा, नगीना से ओम कुमार और जौनपुर कृपाशंकर सिंह शामिल हैं।
राष्ट्रीय उपध्यक्ष विनोद तांवडे ने दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस कर जिन 195 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। उनमें यूपी के 51, मप्र के 24, राजस्थान के 15, केरल के 12 सहित 16 राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें से 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 अनुचित जनजाति और 18 जनजाति वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।
यूपी की 51 लोकसभा सीटों पर यह BJP नेता बनाए गए प्रत्याशी