Kannauj Dushkarm Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग के कपड़े उतरवाने के मामले में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एसपी अमित आनंद ने बताया कि नवाब सिंह यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। किशोरी की बुआ पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Kannauj Dushkarm Case: कन्नौज के नवाब सिंह केस में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने बताया, नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने भी दुष्कर्म की बात स्वीकारी है। इसी बयान के बाद नवाब सिंह यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। मामले में किशोरी की बुआ की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबाकि, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में भी लड़की ने दुष्कर्म की घटना की बात कही थी।  एसपी ने बताया, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) की धारा बढ़ाई गई हैं। अब आगे की कार्रवाई इन्हीं आरोपों के अनुसार की जाएगी। 

Kannauj Dushkarm Case

एसपी ने बताया कि नाबालिग लड़की को उसकी बुआ ही नवाब सिंह के पास लेकर आई थी। मामले में बयान दर्ज कराने के लिए उसे भी बुलाया गया है, लेकिन मंगलवार को पेश नहीं हुई। महिला के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस तलाश कर रही है। बुआ की तलाश के लिए 6 टीमें लगाई गई हैं। 

नवाब सिंह के खिलाफ अब तक 15 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस कभी कार्रवाई नहीं कर पाई। सपा, बसपा और भाजपा की सरकारें रहीं, पुलिस उसकी गिरफ्तारी की हिम्मत नहीं जुटा पाई।