- Last Updated: 02 Mar 2024, 12:58 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
Gujarat CM Bhupendra Patel in Ayodhya
Gujarat CM Bhupendra Patel in Ayodhya: गुजरात के CM भूपेंद्र भाई पटेल शनिवार दोपहर कैबिनेट के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चन के बाद शाहनवाजपुर माझा में गुजरात भवन की जमीन देखी।
Gujarat CM Bhupendra Patel in Ayodhya: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल शनिवार दोपहर अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे। विशेष विमान से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे गुजरात सरकार के मंत्री विधायक और सीएम भूपेंद्र सिंह सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजा की। इसके बाद सभी लोग अयोध्या राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इस दौरान यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी मौजूद रहे।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने राम मंदिर निरीक्षण का अवलोकन किया। साथ ही शाहनवाजपुर माझा में यूपी सरकार द्वारा आवंटित गुजरात भवन की जमीन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान भाजपा नेताओं से उनकी चर्चा भी हुई।
MP के CM मोहन यादव 4 मार्च को मंत्रियों संग पहुंचेंगे अयोध्या
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 मार्च को पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। मप्र सरकार की ओर से राम जन्मभूमि ट्रस्ट को कार्यक्रम भेजा गया है। अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दिव्य कार्यक्रम में हुई थी। तब से राम जन्मभूमि में हर दिन वीवीआईपी मूवमेंट रहता है। केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मंत्री विधायक और मुख्यमंत्री भी रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं।