- Last Updated: 08 Jan 2024, 02:24 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
दर्पण के टुकड़े पर दुनिया की सबसे छोटी रामायण लिखने वाले प्रो अजय कुमार मित्तल
Guinness of World Record: यूपी के प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने कांच की प्लेट में दुनिया की सबसे छोटे रामचरितमानस उकेरकर नया कीर्तिमान बनाया है। उनकी इस सफलता को गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
Guinness of World Record: श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 500 साल इंतजार के बाद बन रहे भव्य राम मंदिर और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को देश भर में उत्साह का माहौल है। हर कोई अपने अपने हुनर और प्रयास से इस क्षण को यादगार बनाना चाहता है। कुछ ऐसा ही प्रयास उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने वाले एक प्रोफेसर ने किया है। उन्होंने दर्पण (कांच की प्लेट) पर दुनिया की सबसे छोटी रामचरित मानस उकेरा है। उनके यह प्रयास विश्व रिकार्ड बन गया। गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सत्यापित करने के बाद सर्टिफिकेट जारी किया है।
प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने इससे पहले भागवत गीता के 700 श्लोक भी कांच में उकेर चुके हैं। उन्होंने कहा, आज 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे देश उत्साहित है। राम मंदिर लाखों राम भक्तों की त्याग तपस्या और बलिदान का प्रतिफल है।मुझे गर्व है कि भगवान राम के भगवान राम के उत्सव में कुछ कर पा रहा हूं।
300 पंक्तियों में पूरा महाकाव्य
प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल उत्तर प्रदेश के श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ में पदस्थ हैं। उन्होंने
एक सादे कांच के दर्पण की आयताकार ऑक्साइड-लेपित सतह पर रामचरितमानस उकेरने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रो अजय मित्तल ने संपूर्ण महाकाव्य को कांच की सतह पर 300 पंक्तियों के भीतर उकेरा है। इसमें दोहा, सोरठा, चौपाई, छंद सभी शामिल हैं।