Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 को है। उससे पहले रामभक्त अलग-अलग तरीके से भगवान राम और मंदिर की आकृति उकेर रहे हैं। इंदौर के एक भक्त ने चाकलेट तो काशी के श्रद्धालु ने सोने-चांदी से राममंदिर बना दिया।
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के उद्दघाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है। रामभक्त हर पल और हर कण में भगवान राम को अपने आसपास महसूस कर रहे हैं। आस्था का असर इस कदर है कि कोई रेत-मिट्टी तो कोई हीरे-जवाहरातों से अपने आराध्य की तस्वीर उकेर दे रहा है। आज कुछ ऐसे ही कलाकारों से रूबररू कराते हैं, जिन्होंने अयोध्या के राममंदिर से प्रेरित होकर अलग-अलग मंदिर तैयार कर दिए।