UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर और हरदोई में शुक्रवार सुबह दो हादसे हो गए। हरदोई में पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, ग्रेटर नोएडा में कार सवार दो महिलाएं जख्मी हैं।
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर (ग्रेटर नोएडा) जिले में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। दनकौर थाने के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई, जिससे कार सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
वीडियो देखें..