महाराष्ट्र में मराठा समुदाय द्वारा लंबे समय से की जा रही रिजर्वेशन की मांग पूरी होती दिख रही है। एकनाथ शिंदे सरकार ने 10 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Maratha Reservation in Maharashtra: महाराष्ट्र की आरक्षण व्यवस्था को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार बड़ा निर्णय लिया है। सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में उचित प्रतिनिधित्व देने मराठा समुदाय को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने की मंजूरी मिल गई। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव विधानसभा में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया गया, जहां ध्वनिमत से पास हो गया। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद अब इसे कानूनी रूप दिया जाएगा।