MP News: छतरपुर जिले में 5 पतियों वाली एक महिला का मामला उजागर हुआ है। आरोपी महिला ने अब तक अपने सभी पतियों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए उनकी संपत्तियां हड़प ली हैं। पतियो के अलावा महिला के कुछ प्रेमी भी हैं, जिनका हवाला देते हुए महिला अब अपने वर्तमान पति को जान से मारने की धमकी भी देती है।

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 5 पतियों वाली एक महिला का मामला उजागर हुआ है। इन 5 पतियों के अलावा महिला के कुछ प्रेमी भी हैं, जिनका हवाला देते हुए महिला के वर्तमान पति को जान से मारने की धमकी भी देती है। महिला के वर्तमान पति ने ही मामले का खुलासा कर पुलिस से अपने बचाव की गुहार लगाई है।

महिला के पति का आरोप है कि महिला अलग अलग समय पर अलग अलग बिरादरी के लोगों से विवाह करते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब यह महिला अपने वर्तमान पति पर भी झूठी शिकायत दर्ज कराई है।

पूर्व के पतियों की सूची भी रख दी
आरोपी महिला के वर्तमान पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उससे शादी करने से पहले 4 लोगों से शादी करते हुए, उनकी संपत्ति हड़प ली है। फरियादी ने इस मामले में पुलिस के सामने महिला के पूर्व के पतियों की सूची भी रख दी है। फरियादी पति का आरोप के उसकी पत्नी के कई प्रेमी है, जिनसे वह फरियादी को जान से मारने की धमकी भी देती है।

फरियादी से किया था प्रेम विवाह
फरियादी फूलचंद कुशवाहा ने जिला एसपी कार्यालय में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायती आवेदन देते हुए यह जानकारियां दी हैं। पुलिस शिकायत में फूलचंद ने कहा कि उनकी पत्नी ने अब तक अपने 5 पतियों को झूठी शिकायत कर फंसाया है और अब उन्हें फंसा रही है।
फूलचंद ने बताया है कि पत्नी विनीता उर्फ बृजेश उर्फ सलमा से उसने करीब 13 साल पहले प्रेम विवाह किया था। विनीता लंबे समय से ब्यूटी पार्लर चलाते हुए इसकी आड़ में अन्य पुरूषो से संपर्क रखते हुए समय समय पर फूलचंद को जान से मारने की धमकी देती है। फूलचंद ने जब महिला की हिस्ट्री खंगाली तो उसे पता चला कि उसके कई पति और भी रहे, जिन्हें उसने झूठे मामले में जेल भिजवा दिया था।

इनके साथ कर चुकी है शादी
फूलचंद के अनुसार विनीता ने वर्ष 2000 में रामवीर तोमर से विवाह किया था, उनकी धन संपत्ति हड़पकर उसने धर्म परिवर्तन करते हुए 2006 में भूरे खान से सलमा बन कर निकाह किया। भूरे खान की प्रापर्टी हड़पने के बाद उसने वर्ष 2008 में उसने अजय खरया निवासी टीकमगढ़ से विनीता सिंह बन कर शादी कर ली। दोबारा हिन्दू बनते हुए आरोपी महिला ने अजय खरया को धोखा देते हुए वर्ष 2009 में छतरपुर निवासी जगदीश प्रसाद सिंह से शादी कर ली। जगदीश को धोखा देकर उसने वर्ष 2011 में मूलचंद से शादी कर ली। फूलचंद ने इन प्रमाणों के साथ पुलिस में आवेदन देकर अपने बचाव की गुहार लगाई है।