- Last Updated: 22 Feb 2024, 02:41 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
छतरपुर के बागेश्वर धाम में 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम।
baageshvar dhaam vivaah utsav 2024: कथा वाचक पं धीरेंद्र शास्त्री असहाय परिवार के बेटियों ने की शादी हर साल कराते हैं। इस वर्ष 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम है।
baageshvar dhaam vivaah utsav 2024: मध्य प्रदेश में छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर 8 मार्च को 151 अनाथ कन्याओं का सामूहिक विवाह होना है। इसके लिए गढ़ा गांव में बाबा बागेश्वर के भक्तों ने विशेष तैयारी कर रखी है। बताया कि, शिवरात्रि के पवित्र मौके पर 10 दिव्यांग, 24 अनाथ, 10 मातृहीन और 59 पितृहीन कन्याएं दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगी। पं धीरेंद्र शास्त्री ने सेना के जवानों को भी आमंत्रित किया है।
100 एकड़ पंडाल, विवाह के लिए आए थे 1400 फॉर्म
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि समारोह के लिए 100 एकड़ क्षेत्र में व्यवस्था की जा रही है। कन्या विवाह के लिए बागेश्वर धाम में 1400 फॉर्म आए थे। 300 आवेदनों में जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। 1018 फार्म सिलेक्ट हुए। जबकि, 250 फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए। 151 पात्र गरीब बेटियों का विवाह के लिए चयन किया गया है। इनमें छतरपुर जिले की 75, पन्ना से 14, टीकमगढ़ से 10, झांसी, महोबा और दमोह से 7-7, सागर और सतना से 4-4 लड़कियां शामिल हैं।
108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ उत्सव 1 मार्च से
बागेश्वर धाम तीर्थ में में कन्या विवाह उत्सव के साथ 108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ उत्सव भी आयोजित किया गया है। यह अनुष्ठान 1 मार्च से आठ मार्च तक चलेगा। 8 मार्च को देशभर से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, फिल्मी हस्तियां, गायक और क्रिकेटर शामिल होंगे।
बागेश्वर धाम में यह होंगे कार्यक्रम
- 27 से 29 फरवरी तक डॉ कुमार विश्वास की कथा होगी। शाम 4 से 7 बजे तक होगी।
- 1 से 7 मार्च तक कथावाचक इंद्रेश महाराज की श्रीमद्भागवत कथा
- 8 मार्च को महा शिवरात्रि पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्या विवाह कराया जाएगा।