मध्यप्रदेश। सीहोर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक आदिवासी महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। उसने अपने शरीर पर पेट्रो छिड़कर आग लगा ली। घटना रविवार दोपहर की है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि, महिला की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
काफी हद तक जल चुकी है महिला
महिला का नाम विनीता पति सुनील उइके है और उसकी उम्र 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है। उसने बीच सड़क पर आत्मदाह क प्रयास किया। लोगों ने जब महिला को जलते देखा तो पानी डालकर उसे बचाया। हालांकि, महिला काफी हद तक जल चुकी है।
यह भी पढ़ें: बुधनी में बिक रही अवैध शराब
यह भी पढ़ें: रीवा के जंगलों में गिद्धों की संख्या 622 पहुंची
यह भी पढ़ें: सिहोरा में आरती अजान विवाद
यह भी पढ़ें: दतिया में 529 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में होगा 'दैत्य' का इलाज
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने लिया बयान
लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके मदद बुलाई। पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तो महिला गंभीर हालत में थी। उसे इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन स्थिति को देखते हुए उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (नायब तहसीलदार) द्वारा महिला का बयान ले लिया गया है लेकिन अब तक यह पता नहीं चला है कि, महिला ने आत्मदाह क्यों किया।