Bharat Jodo Nyay Yatra in MP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की खाट पंचायत में राजगढ़ सहित अन्य जिलों के किसान शामिल होंगे। MSP सहित अन्य मुद़्दों पर चर्चा होगी।
Bharat Jodo Nyay Yatra in MP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान खाट पंचायत करेंगे। राहुल का यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गृह जिले राजगढ़ में होना है। ब्यावरा में 100 खाटों की व्यवस्था की गई है। जिन पर बैठकर राहुल गांधी और किसान MSP सहित अन्य खेती से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। खाट पंचायत में राजगढ़ के अलावा आसपास के अन्य जिलों के किसान भी शामिल होंगे। BJP के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा इस पर तंज कशा है। कहा, जनता ने कांग्रेस की खाट खड़ी कर दी है. इसलिए अब किसान और जनता याद आ रही।