Nayapura crematorium Controversy: भोपाल के नयापुरा में सोमवार रात श्मशान की दीवार तोड़ने पर बबाल हो गया। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने CM मोहन यादव से भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने उन पर मनमानी का आरोप लगाया है।
Nayapura crematorium Controversy: भोपाल के नयापुरा में सोमवार की देर रात श्मशान की दीवार तोड़ने पर बबाल हो गया। ग्रामीणों ने भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने X पर संदेश पोस्ट कर मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाई है।
- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने X पर लिखा कि भोपाल में भूमाफिया का वर्चस्व है। मंदिर के लिए खरीदी जमीन समतलीकरण का का कार्य कई दिन से जारी है। भूमाफिया के लोगों ने सरकारी जमीन भी कब्जा ली है। ट्रष्ट की भूमि पर चल रहे काम को रोककर जेसीबी ड्राइवर से मारपीट और तोडफोडा की गई है।
- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को संदेश टैग कर लिखा कि गृह विभाग को सतर्क करें और भूमाफियाओं पर लगाम कसें। राष्ट्रकार्य निमित्त ली गई भूमि को न एक इंच दूंगी और न एक इंच किसी से लूंगी। भू माफियाओं ने जो नुकसान किया है, उसकी भरपाई भी उन्हीं से की जाए।
- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि घटनाक्रम से भोपाल कलेक्टर और कमिश्नर को अवगत करा दिया है। खुद भी मौके पर गई, लेकिन पुलिस ने वापस भेज दिया। आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।