- Last Updated: 15 Jun 2024, 06:33 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
धार में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर का सत्याग्रह।
Medha Patkar Satyagraha Dhar: मेधा पाटकर ने सत्याग्रह से पहले यानी प्रेस कान्फ्रेंस कर सरदार सरोवर बांध के प्रभावितों के पुनर्वास पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। कहा, MP के परिवारों को गुजरात में प्लाट आवंटित कर दिए, जिससे वह परेशान हैं।
Medha Patkar Satyagraha Dhar: नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर हैं। शनिवार 15 जून को धार जिले के चीखल्दा के खेड़ा में उन्होंने अपने साथियों के साथ सत्याग्रह की शुरुआत की है। इससे पहले कुकरा बसाहट स्थित बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
वीडियो देखें..
नहीं हुआ पुनर्वास, टीन शेड में परिवार
मेधा पाटकर ने सत्याग्रह से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर गुजरात के सरदार सरोवर बांध के प्रभावितों के पुनर्वास न करने का अरोप लगाया है। बताया कि आज भी कई लोग टीन शैड के नीचे रहने को मजबूर हैं। कुछ लोगों को प्लाट आवंटित किए गए, लेकिन उसमें भी गड़बड़ी की गई है।
122 मीटर ही रहे जलस्तर
मेधा पाटकर ने बताया कि मध्य प्रदेश के लोगों को गुजरात में जमीन आवंटित कर दी गई, जिससे वह परेशान हैं। मेधा पाटकर की मांग है कि बांध के जलस्तर 122 मीटर तक ही सीमित किया जाए।
पुनर्वास के नाम पर विवादित प्लाट
सरदार सरोवर बांध के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए मेधा पाटकर ने भूख हड़ताल शुरू किया है। उनके साथ कई प्रभावित परिवार भी सत्याग्रह कर रहे हैं। बताया कि पुनर्वास के नाम पर उन्हें विवादित व अनुपयुक्त जमीनें आवंटित कर दी गई हैं। जिससे मकान नहीं बना पा रहे। कुछ परिवारों को तो प्लाट भी नहीं मिले हैं।