MP transfer list: मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार रात 42 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और 12 एसएसएस (राज्य प्रशासनिक सेवा) सहित 54 अफसरों के तबादले किए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में CM के सचिव का नाम भी शामिल है।

MP transfer list: मध्य प्रदेश में सोमवार (27 जनवरी) को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 जिलों के कलेक्टर और 10 जिला पंचायत सीईओ सहित 54 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें मुख्यमंत्री के सचिव सहित 42 आईएएस के नाम शामिल हैं। 

राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अफसर बदले 
सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 एसएसएस (राज्य प्रशासनिक सेवा) अफसरों के तबादले भी किए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के अपर कलेक्टर अनुकूल जैन को मंदसौर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। जबकि, देवास अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे दमोह जिला पंचायत सीईओ बनाए गए हैं।

MP transfer list

यह भी पढ़ें: MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: देर रात 42 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर भी बदले 

42 आईएएस के तबादले 
सामान्य प्रशासन विभाग ने जिन 42 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। उनमें मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव और अवनीश लवानिया सहित 14 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।